-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 26-03-2023
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
हिमाचल में भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के 230 पद, बैच के आधार पर जल्द होगी भर्ती
शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के लिए जिलावार जो कोटा जारी हुआ है, उसमें बिलासपुर में एक, चंबा में 77, कांगड़ा में 33, किन्नौर में दो, कुल्लू में 25, मंडी में 27, शिमला में 16, सिरमौर में तीन, सोलन में 24 और ऊना में 22 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे।
टोंस नदी में नहाने उतरे युवक की मौत, उत्तराखंड का था रहने वाला
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के पिता ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
बीजेपी नेता, तेमजेन का लिखा वायरल……..मेरे शब्द से पप्पू का दूर-दूर तक संबंध नहीं
तेमजेन ने ट्वीट किया, जब मम्मी ने बोला था होमवर्क अच्छे से किया करो ! तब सुना नहीं, अब फल भुगतो….! मेरे कहे गए इस शब्द में, Pappu का दूर…दूर… तक कोई संबंध नहीं हैं।
सुख सरकार से जेबीटी एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं को फिलहाल कोई राहत नहीं
रोहित ठाकुर ने कहा कि जेबीटी एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के पक्ष में न्यायालय से फैसला आने के बाद अंतिम निर्णय लेकर सरकार द्वारा पूर्ण विचार किया जाएगा। प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट शिक्षा के बीच आए अंतर को दूर करने की ओर कार्य किया जाएगा।
इंडिगो की दिल्ली.धर्मशाला.दिल्ली पहली उड़ान को झंडी
इंडिगो एयरलाइन (Indigo airline) दिल्ली से धर्मशाला के लिए प्रतिदिन उड़ानें संचालित करेगी। इस नए उड़ान क्षेत्र से इंडिगो की दैनिक उड़ानों की संख्या 1795 हो गयी है
जन्मदिन पर सीएम सुक्खू ने काटा 59 किलो का केक,सचिवालय से ओक-ओवर तक अवेयरनेस वॉक
सीएम ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर पर 59 में जन्मदिन के मौके पर 59 किलो का केक काटा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे।
ऊना में रात को घर में घुसे 4 लुटेरे, मां-बेटी को बंधक बना गहने व कागजात लेकर फरार
दरवाजा खोलने पर चारों लोग खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए जबरन घर के अंदर घुस आए। महिला ने जब इन पुलिस कर्मचारियों से उनके पहचान पत्र दिखाने को कहा तो आरोपियों ने उसकी माता के कानों के झुमके उतरवा लिए।
बुर्का पहन राखी सावंत ने दोस्तों के साथ की इफ्तार पार्टी, धर्म बदलने के बाद पहली बार रखा रोजा
ऐसे में अब एक्ट्रेस (Ramadan) रमजान के महीने में रोजा (Roza) रख रही है, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। धर्म बदलने के बाद राखी सावंत ने पहली बार रोजा रखा है।
बाइक से टकराई नीलगाय ,बेटे के साथ बैठी महिला की मौत
थाना ऊना के तहत समूरकलां में पेश आए दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गुरमीतो देवी पत्नी मोहिंद्र सिंह निवासी मोहखास, तहसील बंगाणा के रूप में हुई है।
