-
Advertisement

एक्सरसाइज करने पर इस लड़की के शरीर से पसीना नहीं बल्कि निकलता है कुछ और-हैरतअंगेज
लोग जब भी एक्सरसाइज करते हैं तो उनके शरीर से पसीना निकलने लगता है। एक्सरसाइज (Exercise) करने के पीछे का मकसद भी यही होता है कि शरीर में चर्बी जमा ना हो और शरीर फुर्तीला बना रहे। इसलिए ही लोग सुबह या शाम के वक्त एक्सरसाइज कर जमकर पसीना बहाते हैं। लेकिन हम यहां एक ऐसी लड़की की बात करने जा रहे हैं जिसके शरीर से एक्सरसाइज करते हुए पसीना तो नहीं निकलता 23 वर्षीय इटली की रहने वाली लड़की स्वयं इस अजीबो-गरीब बीमारी से परेशान (Blood) निकलता है। लोग इस बात पर मुश्किल से यकीन करते हैं,लेकिन यही सच है।
यह भी पढ़ें:राहुल द्रविड बन सकते हैं टीम इंडिया के Coach,श्रीलंका जाने की चल रही तैयारी
हम जिस लड़की के बारे में बात करने जा रहे हैं वह 23 वर्षीय इटली (Italian Girl) की रहने वाली है। ये लड़की स्वयं इस अजीबो-गरीब बीमारी से परेशान है। क्योंकि वह जब भी एक्सरसाइज करने लगती है,उसके शरीर से पसीने की जगह खून निकलने लगता है। अचंभित करने वाली बात ये है कि एक्सरसाइज करते हुए लड़की के सिर से लेकर हथेलियों तक से खून निकलना शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें:कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए दान किया प्रभास की फिल्म का सेट…
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लड़की की हालत को देखकर डॉक्टर भी हैरान हो जाते थे। डॉक्टरी जांच में पता चला कि उसे ब्लड स्वेटिंग (Blood Sweating) नाम की बीमारी है। इस बीमारी में किसी भी इंसान के शरीर से पसीने की जगह खून निकलता है। इस लडकी का इटली के एक अस्पताल में उपचार हुआ। डॉक्टरों ने उसके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर ब्लड स्वेटिंग को रोकने की कोशिश की है। इस तरह के कई किस्से होते हैं,जो हम सभी को (Surprising) अचंभित करते हैं।