-
Advertisement
हिमाचल में बढ़ने लगा कोरोना, आज 256 नए मामले, चार की गई जान
शिमला। हिमाचल में एक बार फिर कोरोना (Corona) बेकाबू होता दिख रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 4 कोरोना संक्रमितों की जान गई है। वहीं आज कोरोना के मामलों का आंकड़ा 256 पहुंच गया। प्रदेश में आज 150 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना के 2 लाख 70 हजार 88 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 2 लाख 01 हजार 923 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज तक 3515 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। जबकि मौजूदा समय में कोरोना के 1610 एक्टिव केस (Active Case) मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में लौटने लगा कोरोना, आज 4 की गई जान; 243 लोग पॉजिटिव
किस जिले से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज कोरोना विस्फोट चंबा (chamba) जिले में हुआ है। यहां 72 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से मंडी जिला में 54, शिमला (Shimla) में 28, कांगड़ा में 34, कुल्लू में 14, हमीरपुर में 38, बिलासपुर में 9, ऊना में 1, सोलन में 4, सिरमौर में 2, किन्नौर में 3 और लाहुल स्पीति जिला में 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश भर में 150 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, चार लोग कोरोना से जंग हार गये।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- टीकाकरण को करें तेज
आज प्रदेश में 4 ने तोड़ा दम
हिमाचल में आज मंडी जिला में 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह से ऊना में 64 वर्षीय शिमला में 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। कांगड़ा में भी एक 73 वर्षीय महिला ने अपनी जान गवाई हैं। हिमाचल में आज 13884 लोगों के कोरोना सेंपल (Corona Sample) जांच के लिए को लिए गए। जिसमें से 229 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव (Report Positive) पाई गई है। इसी तरह से 13625 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 30 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
70 फीसदी आबादी को लग चुका है टीका
राज्य में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए कुल लक्षित पात्र आबादी लगभग 55 लाख 23 हजार है। जिसमें से अब तक 39 लाख 29 हजार 428 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य का 70 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य में 13 लाख 26 हजार 434 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक भी लगाई जा चुकी है। राज्य में अब तक कुल 52 लाख 55 हजार 862 डोज कोविड-19 वैक्सीन की लगाई जा चुकी हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

