-
Advertisement
Corona Update: आज 269 लोग कोरोना पॉजिटिव, तीन की गई है जान
शिमला। कोरोना से एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे हैं। बात चाहे हिमाचल की हो या पूरे देश की कोरोना (Corona) महामारी एक बार फिर बढ़ने लगी है। हिमाचल में पिछले 24 घंटों में 3 कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) ने दम तोड़ा है। वहीं गुरुवार शाम को सामने आई स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 269 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों का आंकड़ा 247 रहा। हिमाचल में आज तक 2 लाख 12 हजार 327 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिसमें 2 लाख 07 हजार 063 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3566 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। वहीं प्रदेश में कोरोना के 2077 एक्टिव केस मौजूद हैं। वहीं पूरे देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। पिछले 24 घंटों में भारत (India) में 46 हजार 164 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 607 लोगों की जान गई है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: 198 कोरोना पॉजिटिव, 193 हुए ठीक, एक की हुई मौत

हिमाचल में किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज सबसे ज्यादा कोरोना केस मंडी (Mandi) से सामने आए हैं। मंडी में आज 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही कांगड़ा में 43, शिमला (Shimla) से 38, हमीरपुर से 36, चंबा से 28, बिलासपुर में 14, किन्नौर में 9, सोलन में 9, कुल्लू में 8, सिरमौर में 8, लाहुल स्पीति में 4 और ऊना में 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा में 71, मंडी में 48, चंबा में 38, शिमला में 33, बिलासपुर में 25, हमीरपुर में 10, कुल्लू में 10, किन्नौर में 5, लाहुल स्पीति में 4, सोलन में 2 और सिरमौर में एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है। हिमाचल में आज 11256 लोगों के कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें 250 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसी तरह से 10978 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 28 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
आज तीन की गई जान
हिमाचल में आज तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिसमें दो मौतें कांगड़ा जिला में सामने आई है। इसमें एक महिला और पुरुष शामिल हैं। इन दोनों की उम्र 80 साल बताई जा रही है। वहीं तीसरी मौत शिमला जिला से सामने आई है। शिमला में 63 वर्षीय पुरुष की कोविड 19 से जान गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

