शिमला के बैटरी चोर गिरोह का हरियाणा कनैक्शन, 28 कार बैटरी बरामद

लॉन्ग वुड इलाके के नजदीक से चोरी हुई थी गाड़ियों की बैटरी

शिमला के बैटरी चोर गिरोह का हरियाणा कनैक्शन, 28 कार बैटरी बरामद

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कार बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। शिमला पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने 1 फरवरी को शिमला के लॉन्ग वुड इलाके के नजदीक गाड़ियों की बैटरी चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने 12 घंटे में ही चारों को गिरफ्तार कर लिया और उनके बयान के आधार पर हरियाणा जाकर दबिश दी।


यह भी पढ़ें- कुल्लू में खाई में गिरी कारः व्यक्ति की गई जान, पत्नी व बेटी घायल

शिमला पुलिस के एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि लक्कड़ बाजार के रहने वाले राकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस के पास चोरों के बारे में कोई सुराग उपलब्ध नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू की। 12 घंटे में चोरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बयान के आधार पर हरियाणा में जाकर छापेमारी की। इन चोरों ने हरियाणा में जाकर ही बैटरी बेची थी। पुलिस ने यहां से कार की 28 बैटरी बरामद की। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए चोर मशोबरा और चलौंठी के रहने वाले हैं। इसमें दो आरोपी मूल रूप से हरियाणा से भी संबंध रखते हैं। पुलिस 28 बैटरी बरामद करने को अपने बड़ी कामयाबी बता रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Shimla | Thief | latest news | recovered | crime news | Shimla news | 28 car batteries | haryana
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है