-
Advertisement
हिमाचल: पति-पत्नी पर जानलेवा हमला के आरोप में पुलिस ने धरे 3 आरोपी, बीजेपी नेता अब भी फरार
कुल्लू। जिले के छरूडू में बीते कल यानी बुधवार को पूर्व पंचायत प्रतिनिधि पति-पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। जिनमें से पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार नेगी, गौरव, राजकुमार के रूप में की गई है। आरोपियों को पुलिस ने बीते रोज डिटेन किया था। पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हमले का मुख्य आरोपी बीजेपी नेता (BJP Leader) उसके अन्य साथी अब भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी पर जानलेवा हमलाः ग्रामीणों व कांग्रेस ने ढालपुर से लेकर एसपी ऑफिस तक निकाली रोष रैली
मामले पर जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा (Kullu SP Gurudev Sharma) ने कहा कि मामले की जांच एएसपी सागर चंद्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। कुल्लू एसपी ने कहा कि तीनों आरोपियों को कल यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कुल्लू एसपी ने कहा कि पुलिस रिमांड में आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। गुरुदेव शर्मा ने कहा कि फिलहाल मामले में तफ्तीश चल रही है, जब पूरी तफ्तीश नहीं होती तब तक पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है। पुलिस घटनास्थल समीप रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

