-
Advertisement

बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में आई-फ्लू के 300 से ज्यादा मरीज
बिलासपुर। बरसात के मौसम में कई बीमारियां लोगों को घेर लेती है। इस दिनों कई जगहों से आई फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। बिलासपुर जिला की बात करें तो क्षेत्रीय अस्पताल में अब तक आई-फ्लू के 300 से अधिक मरीज सामने आए हैं। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी ही दर्ज की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में तीन नेत्र रोग विशेषज्ञ (Eye Specialist) अपनी सेवाएं दे रहें है। रोजाना नेत्र विभाग में आने वाली कुल ओपीडी का 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या आई-फ्लू की है।
क्षेत्रीय अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईशानी गुप्ता ने कहा कि बीते एक माह से रोजाना 10 से 12 मरीज आई-फ्लू के सामने आ रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बड़े तक हर उम्र के लोग शामिल हैं। बरसात के मौसम में आई-फ्लू वायरस ज्यादा सक्रिय होता है। इससे आंखों में खारिश व सूजन आती है व मरीज द्वारा आंखों को हाथों से मलने के बाद दूसरे लोगों को छूने से वह उन्हें भी फैल जाता है। आई-फ्लू के मरीजों को नजदीकी अस्पताल में जरूर चेकअप के बाद डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली एंटीबायोटिक आई-ड्रॉप का लगातार इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि वह जल्द ठीक हो सकें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group