बाहर निकलते ही 15 सेकंड में यहां जम जाती है चीजें, यह है बड़ी वजह

न्यू हैम्पशायर के माउंट वाशिंगटन में -34 डिग्री सेल्सियस तापमान

बाहर निकलते ही 15 सेकंड में यहां जम जाती है चीजें, यह है बड़ी वजह

- Advertisement -

आजकल सर्दियों (Winter) को मौसम चल रहा है और ज्यादातर लोग कड़ाके की ठंड के कारण कांप रहे हैं। इसके अलावा अपने-अपने कंबलों में घुसकर बैठे हुए हैं। दुनिया (World) में ऐसी कई जगहें हैं, जहां इससे भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। इतना ही नहीं, जब भारत (India) में गर्मी का मौसम होता है तो उन जगहों पर जमकर ठंड पड़ रही होती है। ऐसे में कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में पता चलता हैए जिसके बारे में जानने के बाद हम हैरान रह जाते हैं। जी हां, कुछ ऐसा ही न्यू हैम्पशायर (New Hampshire) के माउंट वाशिंगटन में देखने को मिला, जहां का तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में चल रहा है।


यह भी पढ़ें: रूम हीटर इस्तेमाल करने से पहले बरतें सावधानी, फॉलो करें ये आसान टिप्स

हवा से ही जम जाती है यहां चीजें

न्यू हैम्पशायर के माउंट वाशिंगटन (Mount Washington) में -34 डिग्री सेल्सियस तापमान के कारण हवा में कई चीजें जम जाती हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्पेगेटी, जिसे हम भारत में चाउमीन के नाम से जानते है, के साथ फॉक (कांटे वाला चम्मच) जम गया है। स्पेगेटी और कांटे वाले चम्मच की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी है।

कड़ाडे की ठंड से हवा में जम जाती हैं कई चीजें

माउंट वाशिंगटन ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, कोई बाहर नाश्ता करने की कोशिश कर रहा था, जब पास्ता हवा में जम गया और नूडल्स के बीच हवा में कांटा लटका हुआ था। चम्मच जमने में केवल 15 सेकंड का समय लगा। ऑब्जर्वेटर ने मंगलवार को 65 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ -30 डिग्री फ़ारेनहाइट के तापमान की सूचना दी। ऑब्जर्वेटर ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें स्पेगेटी के साथ हवा में लटका हुआ एक कांटा दिखा।

माउंट वाशिंगटन ऑब्जरवेटरी ने ट्विटर पर लिखी ये बात

माउंट वाशिंगटन ऑब्जरवेटरी ने ट्विटर पर लिखाए श्हमारे ऑब्जर्वर्स में से एक ने आज सुबह 65 मील प्रति घंटे की हवा चलने वाली जगह पर पहुंचे और सनराइज के दौरान नाश्ते के लिए कुछ बचे हुए स्पेगेटी खाने को सोचाए लेकिन -30 डिग्री फ़ारेनहाइट तापमान ने उन्हें एक बाइट तक खाने से रोक दिया।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | तापमान | -34 डिग्री सेल्सियस | state news | 15 सेकंड | latest himachal news in hindi | जम जाती है चीजें | Himachal headlines in Hindi | Himachal News | today himachal news | latest news | himachal news live | Himachal Breaking News | current news of himachal pradesh | himachal abhi abhi news | himachal news online | न्यू हैम्पशायर | माउंट वाशिंगटन
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है