-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में डराने लगा कोरोना, आज 356 मामले; एक की गई जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार 356 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में एक कोरोना संक्रमित की जान भी गई है। हिमाचल में आज 134 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना का आंकड़ा 2 लाख 07 हजार 700 पहुंच गया है। इसी तरह से आज तक 2 लाख 02 हजार 199 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में आज तक 3517 लोग कोरोना के चलते अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में कोरोना के 1949 एक्टिव केस (Ative Case) मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर की आहट, तीन दिन में 700 लोग पॉजिटिव
किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज काफी समय बाद राजधानी शिमला (Shimla) में कोरोना विस्फोट हुआ है। शिमला में आज 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से मंडी में 89, चंबा में 53, कांगड़ा में 37, बिलासपुर में 25, हमीरपुर में 16, कुल्लू में 14, ऊना में 12, सिरमौर में 6, सोलन में 4 और लाहुल स्पीति में 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में चंबा (Chamba) से 28, मंडी से 25, कांगड़ा से 24, सोलन से 24, शिमला से 12, बिलासपुर से 6, किन्नौर से 4, कुल्लू से 3, सिरमौर से 3, हमीरपुर से 3 और ऊना से 2 कोरोना संक्रमित लोग पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से जुड़े हरिद्वार में फर्जी कोविड टेस्टिंग घोटाले के तार, ईडी ने शुरू की जांच
आज 14523 सैंपल जांच को लिए
हिमाचल में आज 14523 कोरोना के सैंपल (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें से 281 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह से 13618 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई और 624 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इतंजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

