-
Advertisement
चोरों ने अदानी का 90 फीट लंबा आयरन ब्रिज चुराया, 6 हजार किलो है वजन
Last Updated on July 8, 2023 by sintu kumar
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चोरों ने उद्योगपति गौतम अदानी (Industrialist Gautam Adani ) का 90 फीट लंबा आयरन ब्रिज (Iron Bridge) चुरा लिया। पुल अदानी इलेक्ट्रिसिटी कंपनी का था। पुल का वजन 6 हजार किलो था। चोरों ने पहले इस ब्रिज को गैस कटर से काटा और उसके बाद ट्रक में डालकर ले गए। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस चोरों तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह ब्रिज मुंबई के मलाड इलाके (Malad Area of Mumbai) में एक नाले के ऊपर रखा हुआ था। इसका इस्तेमाल बड़ी पावर केबल्स को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए होता था। बाद में जब नाले पर परमानेंट पुल बन गया तो आयरन ब्रिज को दूसरी जगह पर रख दिया गया।
यह भी पढ़े:सुंदरनगर में पकड़ा चांदी के गहने बेच रहा हरियाणा का व्यापारी, विभाग ने ठोका जुर्माना
कंपनी के कर्मचारी ने की चोरी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ब्रिज को आखिरी बार 6 जून को देखा गया था। मौके पर कोई CCTV कैमरे नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने आस-पास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज देखे। फुटेज में 11 जून को एक बड़ा ट्रक पुल की तरफ जाते हुए दिखा। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर से ट्रक को ट्रैक किया। जांच में पता चला कि जिस कंपनी को ब्रिज बनाने का ठेका दिया गया था, उसी के एक कर्मचारी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। ब्रिज का सामान भी बरामद कर लिया गया।