-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा में 4 पाजिटिव मामले, Himachalका आंकड़ा 300 पहुंचा
Last Updated on May 30, 2020 by Deepak
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला( Kangra Distt) में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिला में शनिवार को कोरोना के 4 और मामले पॉजिटिव( Positive) पाए गए हैं। इनमें टिहरी, खुंडिया निवासी 53 वर्ष का पुरुष 26 मई को दिल्ली से लौटा था और यह कांगड़ा में आइसोलेशन क्वारंटाइन था। साथ ही रामनगर, टटहैल निवासी 53 वर्ष का पुरुष दिल्ली से लौटा था व 28 मई को गुड़गांव से हिमाचल आया लंबागांव निवासी 58 वर्षीय पुरुष कोरोना पाजिटिव पाया गया है। ये दोनों निफ्ट में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे। इसके अलावा भलेरा, जवाली का रहने वाला 39 वर्ष का व्यक्ति भी दिल्ली से लौटा था और कांगड़ा में आइसोलेशन क्वारंटाइन था। सभी के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा रहा है। इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना पाजिटिव का आंकड़ा 300 पहुंच गया है।