-
Advertisement
हिमाचल में बढ़ता नशा, सोलन में चरस, चिट्टा और भुक्की पकड़ी, 4 गिरफ्तार
दयाराम कश्यप, सोलन। पूरा देश कोरोना महामारी के चलते अपने घरों में दुबका पड़ा है। वहीं नशे के सौदागर इस कोरोना (Corona) महामारी को भी अवसर के रूप में देख रहे है। तेजी से विकसित हो रहे सोलन (Solan) जिला में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। 24 घंटों में सोलन पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर चरसए चिट्टा और भुक्की पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। नशे के सौदागर नशा तस्करी के लिए नायाब तरीके खोज रहे हैं। एसआईयू टीम ने भी जो भुक्की पकड़ी है उसे टायर की स्टपनी में छुपाकर लाया गया था।
कंडाघाट में युवक से पकड़ी भुक्की
सोलन की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि कंडाघाट का एक युवक ट्रक की आड़ में नशे का कारोबार करता है। जिसके आधार पर एसआईयू की टीम ने कंडाघाट के गांव जाखेड़ी में दबिश दी। युवक नशे की खेप को लेकर अपने घरद्वार तक पहुंच गया था। एसआईयू की टीम ने तुरन्त ट्रक की तलाशी ली। तालाशी के दौरान हैरान करने वाला वाक्या सामने आया। युवक ने नशे की तस्करी का नायाब तरीका अपनाया हुआ था। टीम द्वारा ट्रक की जांच की गई। मगर कुछ नही मिला। आखिर में जब ट्रक की स्टपनी को नीचे उतारा गया तो उसके अंदर से 14 किलो 860 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय राजेन्द्र ठाकुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनिय के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाही ही जा रही है।
यह भी पढ़ें: Himachal: नशे में धंसता युवा वर्ग, 21 वर्षीय युवक के पास मिली डेढ़ किलो चरस
कुनिहार में चरस पकड़ी
इसी तरह दूसरे मामले में एसआईयू की टीम ने अर्की उपमण्डल के कुनिहार में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 256 ग्राम चरस (Charas) बरामद की है। सोलन एसआईयू की टीम कुनिहार क्षेत्र में गश्त पर रवाना थी। तभी सड़क के किनारे बने पैराफिट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया। टीम ने उससे यह पर बैठने के लिए पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक उत्तर ना दे पाया। जिस कारण पुलिस को उस पर शक हुआ। टीम ने जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से 256 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अर्की के गांव बांवा निवासी 29 वर्षीय किशन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्जकर आगामी कार्रवाही की जा रही है। दोनों मामलों की पुष्टि डीएसपी रमेश शर्मा ने की है।
धर्मपुर पुलिस ने पकड़ा 01.44 ग्राम चिट्टा
सोलन के धर्मपुर थाना की पुलिस द्वारा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर थाना के गेट पर नाकाबंदी व यातायात चैकिंग के दौरान दो युवकों से 01.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस द्वारा धर्मपुर में यातायात चैकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था तभी परवाणू की ओर से आ रही मारुती कार को जांच के लिए रोका गया। जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। तभी चालक गाड़ी से बाहर आकर अपने पर्स में से कुछ कागज़ निकलने लगा। इसी दौरान उसके पर्स से एक फॉयल पेपर नीचे गिरा जिसे चालक ने अपने पैरों के नीचे छुपा लिया। लेकिन पुलिस की नजर से नही बच सका। पुलिस ने जब उस फॉयल पेपर को खोला तो उसमें एक प्लास्टिक की पुड़िया से 01.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चालक और उसके साथ बैठे युवक को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्जकर आगामी जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चालक जिला शिमला के रेवी निवासी 25 वर्षीय दिवेश श्याम और गाड़ी में पीछे बैठे जिला शिमला के गांव प्रौन्थि निवासी 26 वर्षीय हर्ष वर्धन चौहान के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

