-
Advertisement
हिमाचल में डराने लगा कोरोनाः आज 419 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों जयराम सरकार (Jai Ram Govt) की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मंगलवार को अभी तक कोविंड-19 के 419 नए मामले सामने आ चुके हैं जबकि सोमवार को यह आंकड़ा 310 था। वहीं आज दो कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। दोनों शिमला जिला के रहने वाले थे। हिमाचल में आज 185 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक 2 लाख 08 हजार 616 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसी तरह से 2 लाख 02 हजार 755 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में मरने वालों का आंकड़ा 3521 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में 2318 एक्टिव केस (Active Case) मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: आज भी 300 के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, एक की गई जान
आज किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज चंबा जिला में 109 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से मंडी व कांगड़ा में 70- 70, बिलासपुर में 24, हमीरपुर में 46, शिमला (Shimla) में 55, कुल्लू में 18, किन्नौर में 10, सोलन में एक, सिरमौर में 3 और लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला में 13 मामले आए हैं। आज सुखद है कि ऊना में कोई भी मामला सामने नहीं आया है। भी एक कोरोना का मामला सामने आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


