-
Advertisement
आज गई 5 की जान , 251 नए कोरोना संक्रमित मिले, जानें पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में हर रोज कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से लोगों की जान जा रही है। बुधवार को भी पांच लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। चंबा, कांगड़ा , कुल्लू , ऊना के पांच लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई हैं। वहीं बुधवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 251 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसी तरह से आज 104 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में अगर आज दिन की बात करें तो अब तक प्रदेश में कोरोना के 2 लाख 13 हजार 799 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 2 लाख 08 हजार 409 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3587 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में मौजूदा समय में 1784 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: आज 3 की गई जान, 207 लोग पॉजिटिव, यहां जाने पूरी डिटेल
हिमाचल में 11 जिला में सामने आए मामले
हिमाचल में आज 11 जिलों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें मंडी जिला में 61, कांगड़ा में 47, हमीरपुर में 44, शिमला (Shimla) में 46, चंबा में 17, बिलासपुर में 14, ऊना में 1, कुल्लू में 8, लाहुल स्पीति में 2, सोलन में 6 और किन्नौर में 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें:इस योजना के तहत PGI चंडीगढ़ में करवा सकते हैं निशुल्क इलाज, तुरंत करें अप्लाई
हिमाचल में आज 10 हजार सैंपलों की हुई जांच
हिमाचल में आज 10470 कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें 251 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 9794 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इसी तरह से 430 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

