-
Advertisement
Corona Update: आज 3 की गई जान, 207 लोग पॉजिटिव, यहां जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में हर रोज कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से लोगों की जान जा रही है। मंगलवार को भी तीन लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। मंडी शिमला और बिलासपुर में तीन लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाईं हैं। वहीं मंगलवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 207 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसी तरह से आज 205 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में अगर आज दिन की बात करें तो अब तक प्रदेश में कोरोना के 2 लाख 13 हजार 548 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 2 लाख 08 हजार 305 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3582 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में मौजूदा समय में 1642 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में नहीं थम रहा कोरोना डेथ का आंकड़ा, जाने आज क्या रही स्थिति

हिमाचल में 11 जिला में सामने आए मामले
हिमाचल में आज 11 जिलों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें मंडी जिला में 52, कांगड़ा में 46, हमीरपुर में 30, शिमला (Shimla) में 30, चंबा में 13, बिलासपुर में 11, ऊना में 11, कुल्लू में 7, लाहुल स्पीति में 3, सोलन में 3 और किन्नौर में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 88, चंबा से 31, शिमला से 28, हमीरपुर से 21, बिलासपुर (Bilaspur) से 11, सोलन से 9, किन्नौर से 7, कांगड़ा से 4, कुल्लू से 3 और लाहुल स्पीति से भी 3 कोरोना संक्रमित लोग पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
हिमाचल में आज 9 हजार सैंपलों की हुई जांच
हिमाचल में आज 9682 कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें 205 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 9313 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इसी तरह से 164 सैंपल की रिपोट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


