-
Advertisement
MP में खदान धंसने से 6 मज़दूरों की मौत, 4 की हालत गंभीर; 6 के दबे होने की आशंका
शहडोल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल में शनिवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। खदान धंसने से 5 मज़दूरों की मौत (Death) हो गई, 5 अन्य मज़दूर घायल (Injured) हो गए और 6 खदान में फंसे हुए हैं। घायल हुए मज़दूरों में से 4 मज़दूरों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खदान अवैध रूप से चलाई जा रही थी। सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: नेपाली संसद ने विवादित Map को दी मंजूरी; India के तीन इलाकों को अपना दिखाया
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1271741468252573696
खदान में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई
घटना जिले के ब्यौहारी थाना के पपरेड़ी गांव की है। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मिट्टी में कई मजदूर दब गए हैं। प्रशासन ने खदान में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी बुला ली है, लेकिन बारिश के कारण बचाव के काम में परेशानी आ रही है। पुलिस का कहना है कि यहां कुछ लोग अवैध तरीके से मिट्टी निकाल रहे थे। तभी ये घटना हुई है। निजी जमीन पर यह खदान अवैध रूप से चलाई जा रही थी। गांव वाले यहां से मिट्टी खोद कर जमा करते थे। इसके बाद अवैध रूप से व्यापारियों इसे ले जाते थे। छुई का इस्तेमाल पेंट बनाने में किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Breaking: कोविड-19 के इलाज में मदद के लिए Traditional Tibetan Medicine के उपयोग को यहां मिली मंजूरी
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- मलबे में दबे मज़दूरों को सुरक्षित निकाला जावे
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1271730586386743296
पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि शहडोल ज़िले के ब्यौहारी में छुही मिट्टी खदान धसने से 5 मज़दूरों की मौत के बेहद दुखद हादसे की जानकारी मिली है। कई मज़दूर घायल हुए है। पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएँ व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना। उन्होंने आगे लिखा कि सरकार से माँग करता हूँ कि तत्काल राहत कार्य कर मलबे में दबे मज़दूरों को सुरक्षित निकाला जावे व इस हादसे में घायल मज़दूरों के पूर्ण इलाज की व्यवस्था की जावे एवं पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जावे। शहडोल के कलेक्टर सतेंद्र सिंह का कहना है 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कलेक्टर के साथ एसपी भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
