-
Advertisement
Mandi News: कार की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की गई जान, चालक गिरफ्तार
मंडी जिला के सराज क्षेत्र के बालीचौकी (Balichowki) में आज सुबह कार की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की जान चली गई है। लोगों के मुताबिक, बच्ची को बचाने के प्रयास में कार भी बीच सड़क पर पलट (Overturned) गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह औट की तरफ जा रही ऑल्टो कार ( Alto Car) जब जीरो प्वाइंट पर पहुंची तो यहां पर ढाबा चलाने वाले व्यक्ति की 6 साल की बच्ची पूर्वी कार की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार ले जाया, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस चौकी प्रभारी राम कृष्ण ने की है।
