-
Advertisement

#Corona Update: हिमाचल में बीजेपी के पूर्व मंत्री सहित आज 66 पॉजिटिव- तीन की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 66 मामले आए हैं। वहीं, 259 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज तीन कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु भी हुई है। कांगड़ा (Kangra) व ऊना में 17-17, चंबा में 15, शिमला में 14, कुल्लू में दो व मंडी में एक मामला आया है। शिमला के 99, ऊना के 71, कांगड़ा के 36, बिलासपुर के 18, सिरमौर के 14, लाहुल स्पीति के 12, चंबा (Chamba) के पांच व हमीरपुर के चार कोरोना पॉजिटिव अब तक ठीक हुए हैं। कांगड़ा में दो और शिमला में एक कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 14523 पहुंच गया है। अभी 3454 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 10870 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 178 है। प्रदेश में अब तक 1561 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 479 नेगेटिव रहे हैं। आज के सैंपल से 24 पॉजिटिव मामले हैं, बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 20 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: #Corona Breaking: हिमाचल में आज चार पुलिस कर्मियों और 22 प्रशिक्षुओं सहित 266 पॉजिटिव
यह भी पढ़ें: कोरोना राहतः #Himachal में 75 फीसदी से अधिक पहुंचा रिकवरी रेट, आज 259 ठीक
हिमाचल प्रदेश की राजीनीति में 1977 से सक्रिय और हिमाचल प्रदेश की बीजेपी (BJP) सरकार में पूर्व वन मंत्री रहे रूप सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रूप सिंह ठाकुर पिछले लंबे समय से घर पर ही मौजूद थे और बुखार के साथ खांसी की बीमारी से जूझ रहे थे और घर पर ही दवाई ले रहे थे, जैसे ही रविवार रात रूप सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया। वहीं सोमवार सुबह रूप सिंह ठाकुर का रैपिड सैंपल लिया गया जो नेगीटिव पाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तुरंत रूप सिंह ठाकुर का कोरोना सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया था। जहां से मंगलवार दोपहर आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। रूप सिंह ठाकुर में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें बुखार के साथ खांसी और सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिसके चलते उन्हें अब सिविल अस्पताल के स्पेशल वार्ड से मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) शिफ्ट कर दिया गया है। रूप सिंह ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि एसएमओ सुंदरनगर डॉक्टर चमन ठाकुर ने की है। बत दें कि रूप सिंह ठाकुर सुंदरनगर विधानसभा से 6 बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नेतृत्व कर चुके हैं और प्रदेश की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।