-
Advertisement
लंका दहन के साथ 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा हुआ संपन्न
Last Updated on October 21, 2021 by Deepak
कुल्लू। कुल्लू (Kullu) के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा लंका दहन के साथ आज संपन्न हुआ। भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में सैकड़ों देवी देवताओं के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ऐतिहासिक ढालपुर के अस्थाई शिविर से भगवान रघुनाथ लाव लश्कर के साथ रथ में सवार हुए। विधिवत पूजा अर्चना के साथ लंका दहन के लिए माता हिडिंबा की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। लंका दहन के लिए रथयात्रा पशु मैदान के अंतिम छोर पर पहुंची। जिसके बाद माता हिडिंबा व राज परिवार के सदस्यों ने ब्यास तट पर लंका दहन की परंपरा का निर्वहन किया। लंका बेकर से रथयात्रा ढालपुर रथ मैदान में पहुंची। जहां से देवी देवताओं ने भगवान रघुनाथ से विदाई ली। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि 7 दिवसीय दशहरा में सभी परंपराओं को निभाया गया है।
यह भी पढ़ें:अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ ने पुड़िया भेंट कर लंका दहन का न्योता दिया गया
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page