-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Kangra में 70 वर्षीय महिला सहित 6 पॉजिटिव, हिमाचल में एक्टिव केस 115
धर्मशाला। मंडी और हमीरपुर के बाद अब कांगड़ा (Kangra) जिला में भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें पांच परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। 49 वर्षीय निवासी पालमपुर, 50 वर्षीय निवासी जयसिंहपुर, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला निवासी लंबागांव, 44 वर्षीय महिला निवासी भवारना व 48 वर्षीय व्यक्ति निवासी लंबागांव कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। सभी 18 मई को मुंबई से लौटे हैं। इनमें चार को बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। साथ ही 70 वर्षीय महिला को धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा जालंधर से आया 68 वर्षीय एक पुरुष भी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। यह पहले से ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल टांडा के आइसोलेशन वार्ड (Isolation ward) में भर्ती है।
यह भी पढ़ें: Morning Breaking: हिमाचल के मंडी में 4 कोरोना पॉजिटिव, लगातार बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा
कांगड़ा में 6 नए मामले आने की पुष्टि डीसी राकेश प्रजापति ने की है। इन मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कोरोना का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। साथ ही 35 एक्टिव केस (Active Case) हो गए हैं। इसके अलावा हिमाचल में कुल आंकड़ा 179 हो गया है। एक्टिव केस 115 हो गए हैं। कांगड़ा जिला में एक कोरोना पॉजिटिव आज ठीक भी हुआ है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा का डाक्टर कोरोना से जंग जीता है। वहीं हमीरपुर (Hamirpur) में भी एक मरीज ठीक होकर घर गया है। हिमाचल (Himachal) में आज अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें चार मंडी, एक हमीरपुर और 6 कांगड़ा में सामने आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

