-
Advertisement
हिमाचल में पर्यटकों से भरी बस ने पहले कार फिर ट्रक को मारी टक्कर, 8 घायल
Last Updated on April 2, 2022 by Vishal Rana
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला में एक पर्यटकों से भरी बस हादसे (Tourist Bus Accident) का शिकार हो गई। टूरिस्ट बस ने एक कार व एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। हादसा राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 शिव मंदिर के समीप हुआ है। घायलों में तीन लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर (Bilaspur) और पांच घायल लोगों को स्वारघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः बाइक-स्कूटर की भीषण टक्कर में बुजुर्ग सहित दो की मौत, दो युवक घायल
जानकारी देते हुए स्वारघाट के एसएचओ बलवीर सिंह (SHO Balbir Singh) ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल लोग अमृतसर के रहने वाले हैं जो मणिकर्ण जा रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं स्वारघाट थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।