-
Advertisement
Cabinet Decisions: मेडिकल ऑफिसर के 81 पद , कृषि विभाग में सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के 11 पद स्वीकृत
Himachal Cabinet Meeting Decisions: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। कैबिनेट ने मेडिकल ऑफिसर के 81 पदों को भरने की भी स्वीकृति प्रदान की, इनमें केजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के 68 पद और विभिन्न अन्य श्रेणियों के 13 पद शामिल हैं। इस निर्णय का उद्देश्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में आपातकालीन सेवाओं, ट्रॉमा सेंटरों, आकस्मिक इकाइयों, ब्लड बैंकों और तृतीयक कैंसर देखभाल सुविधाओं को मजबूत करना है। कैबिनेट ने कृषि विस्तार सेवाओं का समर्थन करने के लिए विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के 11 पदों को भरने को मंजूरी दी। फॉरेंसिक विभाग में 18 पद भरने को मंजूरी दी है।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जामिनेशन-फीस खुद निर्धारित करने के लिए अधिकृत किया। इसके बाद चयन आयोग विभिन्न परीक्षाओं के लिए खुद फीस तय करेगा और युवाओं से भर्तियों के लिए आवेदन मांग पाएगा।
अनुबंध पर नियुक्तियां अब खत्म
रिक्तियों की मांग, चयन प्रक्रिया और विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति प्रस्ताव जारी करने से संबंधित नए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी, जहां मांग का चरण समाप्त हो चुका है। भविष्य में नियुक्तियों के लिए इन पहलुओं पर विचार करने के लिए एक कैबिनेट उप समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की सेवा शर्तें अधिनियम 2024 लागू होने के बाद प्रदेश में अनुबंध पर भर्तियां बंद हो गई हैं। लेकिन इसी बीच बहुत से पदों के लिए साक्षात्कार हुए हैं या कई के भर्ती विज्ञापन जारी हो चुके हैं। ऐसे में इन भर्तियों के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को दो साल तक ट्रेनी कर्मचारी या ट्रेनी अधिकारी के तौर पर नियुक्ति दी जाएगी। दो साल के बाद सेवाएं नियमित होंगी।
संजू चौधरी
