-
Advertisement
हिमाचल के पास 15 दिन का पेट्रोल- डीजल का स्टॉक, CM बोले- आने वाले दिनों बढ़ सकती है मुश्किलें
Himachal Petrol Diesel Stock: मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट का असर आने वाले दिनों में गहरा सकता है। एलपीजी गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल संकट भी पैदा होने लगा है। हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस तो नहीं रही है, लेकिन कमर्शियल गैस नहीं मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में भी फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। हिमाचल के पास 15 दिन का ही पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है। ऐसे में आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत हो सकती है। हालांकि सीएम सुक्खू ने मुख्य सचिव को इस पर नजर बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।
कमर्शियल गैस को लेकर शिकायत आ रही है
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना कि प्रदेश में फिलहाल अभी एलपीजी की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल डीजल भी है। हिमाचल में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक 15 दिन का पड़ा हुआ है। आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा। मुख्य सचिव को नजर बनाने को कहा गया है और हर रोज मुख्य सचिव उसका रिव्यू भी कर रहे हैं। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश में इस तरह का कोई संकट नहीं है लेकिन कमर्शियल गैस को लेकर शिकायत आ रही है कि कई जगह कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं इस पर भी नजर बनाए हुए हैं।
घोटालों की जांच सरकार की एजेंसी ही करती है
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा हिमकेयर की जांच सीटिंग जज से करवाने की मांग को लेकर सीएम ने कहा कि घोटालों की जांच सिटिंग जज से नहीं होती बल्कि सरकार की एजेंसी ही इसकी जांच करती है। और देहरा विधानसभा में ही विकास करवाने के आरोपो पर सीएमने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संतुलित विकास हो रहा है।बीजेपी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता, तो इस तरह के वह आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी बिना तथ्य केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

