-
Advertisement
बीएससी नर्सिंग छठे समेस्टर के परिणामों में श्रीबालाजी नर्सिंग कॉलेज का प्रदर्शन शानदार
Shree Balaji Hospital and College of Nursing Kangra: स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान श्रीबालाजी हॉस्पिटल एंड नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा (Shree Balaji Hospital and Nursing College Kangra) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है कॉलेज व नर्सिंग की छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग छठे समेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा। संस्थान की छात्रा आरुशी ने अपना कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। आरुशी की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंध और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हैं उनके उज्जवल भविष्य की कीमना की। इसके अलावा संस्थान के लिए यह गर्व का विषय है कि इस सत्र में कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम
सभी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उतीर्ण की जो कॉलेज की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणआली और छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस शांनदार उपलब्धि पर संस्थान के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा,प्रिंसीपल मोनिका शर्मा व वाइस प्रिंसीपल ज्योति भारद्वाज ने सभी छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन छात्राओं की मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।श्रीबालाजी संस्थान हमेशा छात्रों को बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

