-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 222 हुए ठीक, 2 लोगों की गई जान; जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) महामारी से शनिवार को दो लोगों की मौत हुई है। शिमला (Shimla) में 74 वर्षीय महिला जबकि ऊना में 63 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं, आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 89 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। जबकि 222 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में अब कोरोना संक्रमण (Corona Infection) ने 3665 लोगों की जान ली है। वहीं प्रदेश में 1559 लोग मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण से पीड़ित हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: आज कांगड़ा में 3 संक्रमितों की गई जान, प्रदेश में 183 लोग पॉजिटिव

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज सबसे अधिक हमीरपुर जिला में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कांगड़ा में 26, मंडी में 14, बिलासपुर में 8, सोलन में 7, कुल्लू में 2, ऊना में 2 और किन्नौर में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में सबसे अधिक कांगड़ा में 59 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जबकि हमीरपुर में 51, बिलासपुर से 31, मंडी से 31, शिमला (Shimla) से 25, ऊना से 14, कुल्लू से 7, सोलन से 2, चंबा से एक और किन्नौर से भी एक कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुआ है।
आज साढ़े तीन हजार सैंपल की हुई जांच
हिमाचल में आज बहुत ही कम लोगों के सैंपल (Sample) जांच को लिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने आज मात्र 3782 लोगों के सैंपल लिए। जिसमें से 88 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसी तरह से 3660 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 38 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
