-
Advertisement
Corona Update: आज कांगड़ा में 3 संक्रमितों की गई जान, प्रदेश में 183 लोग पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी हर रोज बढ़ रहा है। आज यानी शुक्रवार को हिमाचल में तीन लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से जान चली गई है। यह तीनों ही कांगड़ा जिला से संबंधित थे। इसमें दो पुरुष 38 और 60 साल के थे, जबकि एक 62 वर्षीय महिला शामिल है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 183 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जबकि 181 कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) ने आज कोरोना महामारी को मात दी है। हिमाचल में आज दिन तक की बात करें तो 2 लाख 19 हजार 244 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि 2 लाख 13 हजार 871 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में अब तक 3663 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। वहीं मौजूदा समय में हिमाचल में 1694 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हमीरपुर में कोविड मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की कवायद शुरू, जानिए कैसे करना होगा आवेदन

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज सबसे अधिक कोरोना मामले कांगड़ा जिला से सामने आए हैं। कांगड़ा जिला से आज 52 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर जिला में 49, मंडी में 33, बिलासपुर में 18, शिमला (Shimla) में 9, ऊना में 7, चंबा में 6, किन्नौर में 3, लाहुल स्पीति में 3, कुल्लू में 2 और सोलन में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से ठीक होने वालों में भी कांगड़ा जिला से 52, हमीरपुर से 47, मंडी से 38, बिलासपुर से 20, शिमला से 8, ऊना से 6, कुल्लू से 5, सोलन से 2, चंबा से 2 और किन्नौर जिला से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है।
हिमाचल में आज 7674 लोगों के कोरेाना सैंपल जांच के लिए लाए गए। जिसमें से 176 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) पाई गई है। वहीं 7395 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 103 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


