-
Advertisement
शिमला से गाड़ी में लाई जा रही थी चरस की खेप, सिरमौर पुलिस ने धर लिया
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने धौलाकुआं क्षेत्र में एक गाड़ी से चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान 9.824 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: मनाली और अटल टनल के पास 3 फीट बर्फबारी, जाने कब तक साफ होगा मौसम
एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम शुक्रवार को पांवटा साहिब हाइवे पर धौलाकुआं में मौजूद थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने डोडरा क्वार जिला शिमला से आ रही गाड़ी नंबर (एचपी77-3555) जो बायला रोड से धौलाकुआं की तरफ आ रही थी, से 9.824 किलोग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

