-
Advertisement
Untitled
हिमाचल प्रदेश में ई-केवाईसी ने करवाने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले करीब 8.25 लाख पेंशनरों में से 1.17 लाख पेंशनरों द्वारा ई-केवाईसी न करवाने से उनकी पेंशन पर अस्थाई रोक लगा दी है।इस संबंध में निदेशालय अनुसूचित जाती, अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम निदेशालय ने सभी तहसील कल्याण अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।ऐसे में जैसे ही सामाजिक सुरक्षा के पात्र व्यक्ति ई-केवाईसी करवा लेते हैं तो दोबारा से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इस संबंध में जांच भी की जाएगी कि आखिर ई-केवाईसी क्यों नहीं करवाई गई है।सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वालों द्वारा 15 दिसंबर तक ई-केवाईसी न करवाने वालों की पेंशन को रोका गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को ई-केवाईसी करवाने के लिए आदेश दिए गए थे। प्रदेश में जिला आधार पर सबसे अधिक पेंशनर कांगडा जिले में हैं। प्रदेश के सभी जिलों में ई-केवाईसी न करवाने वालों की संख्या बहुत अधिक है।
