-
Advertisement
सोलन पुलिस लाइन के Tailor ने किया ऐसा काम, हुआ मामला दर्ज
दयाराम कश्यप/सोलन। पुलिस लाइन के टेलर द्वारा सरकारी आवास में बाहरी व्यक्ति को रखने पर पुलिस ने मामला दर्ज (Case filed) किया है। साथ ही व्यक्ति को आंजी राधास्वामी क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया। कोरोना महामारी के दौरान लागू कर्फ्यू में पुलिस लाइन के टेलर (Tailor) मनदीप ने 38 वर्षीय आशिफ अली को शनिवार को शिमला से बुलाकर अपने सरकारी आवास में रखा। आशिफ अली के पास ना तो कर्फ्यू के दौरान सफर करने का परमिट मौजूद था और ना ही उसने सोलन पहुंचकर यहां आने की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि कोविड – 19 के लिए सरकार द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि आपके आस पास भी कोई व्यक्ति अन्य जिलों व बाहरी राज्यों से आया हो तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें।

