-
Advertisement
Corona पॉजिटिव के संपर्क में आए 24 लोगों की हुई पहचान, करवाए जा रहे Test
धर्मशाला। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला से सटे जमानाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति का कोविड-19 सेंपल पॉजिटिव (Covid-19 Positive) आया है। उसे आइसोलेशन सेंटर (Isolation Center) बैजनाथ में शिफ्ट कर दिया गया है। उक्त व्यक्ति 27 अप्रैल को दिल्ली की एक टैक्सी (Taxi) से घर आया था उसके साथ तीन और नागरिक भी इसी टैक्सी से आए थेए टैक्सी चालक की भी पहचान कर ली गई है। डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड पॉजिटिव नागरिक के संपर्क में आए 24 लोगों की पहचान कर ली गई है तथा उनके टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। प्रजापति ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिकों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है तथा जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करेंए घर में बुजुर्गों विशेषकर बीमारों का ध्यान रखें अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देश मानें संक्रमण रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें:Corona positive युवक के अंतिम संस्कार पर MC Shimla पर क्यों भड़की एसडीएम, पढ़ें
बाहरी राज्यों से आए नागरिकों के लिए जाएंगे रेंडम सेंपल
प्रजापति ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए नागरिकों के कोविड.19 के लिए रेंडम सेंपल भी लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी या अन्य राज्यों से आए लोगों को होम क्वारंटीन में रहना होगा। इसकी नियमित तौर पर निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है, पंचायत स्तर से प्रतिदिन की रिपोर्ट भी जिला कंट्रोल रूम में प्रेषित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रजापति ने कहा कि कोविड.19 के खांसीए जुकामए बुखार इत्यादि होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में चेकअप करवाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

