-
Advertisement
Cabinet की स्पेशल बैठक बुधवार को, हिमाचल में छोले कुलचे के ले सकेंगे चटकारे
शिमला। हिमाचल कैबिनेट (Cabinet) की स्पेशल बैठक बुधवार को प्रस्तावित है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों व टास्क फोर्स की प्रस्तुति को लेकर चर्चा होगी और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (Education Minister Suresh Bhardwaj) ने बताया कि बार्बर शॉप्स व सैलून खोलने की मंजूरी दी है। बार्बर शॉप्स और सैलून में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) और अन्य नियमों का पालन करते हुए शुरू होंगे। कल रविवार है तो सोमवार से खुलेंगे। साथ ही छोटे वेंडर हैं। जोकि केरी कर सामान लेकर जाता है जैसे छोले कुलचे वाला आदि को भी अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जहां सोशल डिस्टेंसिंग की नियमों की पालना नहीं हो सकती है, वह गतिविधियां अभी शुरू नहीं होंगी।
यह भी पढ़ें: पंचायत की महिला प्रधान को जान से मारने की धमकी का Video वायरल, मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि हिमाचल में सभी पशुओं की टैगिंग होगी। पहले गौ सदनों व गौ सेंच्यूरी में पशुओं की टैगिंग होगी। इसके बाद घरों में पशुओं की टैगिंग होगी। इसके बाद लावारिस पशुओं की टैगिंग होगी। गौ सदनों में प्रति गाय पांच सौ रुपए दिया जाएगा। इसके बाद लावारिस पशुओं के लिए भी प्रति पशु 500 रुपए गौसदनों का दिया जाएगा। लावारिस पशुओं को गौ सदनों की क्षमता के अनुसार रखा जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


