-
Advertisement
ब्रेकिंग : Kangra District में चार मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, Active case रह गए 35
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में सोमवार को जहां कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं वहीं 4 मरीज ठीक भी हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैजनाथ (Baijnath) में भर्ती कांगड़ा जिला के चार कोरोना संक्रमित (Corona infected) ठीक हो गए हैं। ठीक होने वालों में कांगड़ा के घुरकड़ी, सुलह विधानसभा क्षेत्र के ककड़ैं, फतेहपुर के गोलवां और नूरपुर के जौंटा के व्यक्ति शामिल हैं। इन लोगों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: First Hand : मानसिक तौर पर अस्वस्थ Corona Positive नेरचौक रेफर, संक्रमितों में दो CISF के जवान
गौर हो कि जिला कांगड़ा में कुल मरीजों का आंकड़ा 53 हो गया है। 35 का इलाज चल रहा है, 17 ठीक हो चुके हैं और एक की मौत (death) हुई है। गौर हो कि इससे पहले सुबह जिला कांगड़ा में भी दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये दोनों डाढ़ के रहने वाले हैं और 21 मई को अहमदाबाद से लौटे हैं। वहीं हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 209 हो गया है। इसके अलावा प्रदेश में 142 एक्टिव केस हैं। अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

