-
Advertisement
Bus किराया बढ़ोतरी के विरोध में आज दूसरे दिन भी राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन
शिमला। प्रदेश में जयराम सरकार (Jai Ram Govt) द्वारा 25 फीसदी बढ़ाए गए बस किराये का विरोध आज दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश भर में कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के साथ कई संगठनों ने बस किराये के विरोध में धरने प्रदर्शन किए और ज्ञापन सौंप कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की। राजधानी शिमला में शिमला शहरी युवा कांग्रेस (Youth congress) के अध्यक्ष विरेन्द्र बांश्टू, मशोबरा ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, बसंतपुर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र वर्मा, कसुम्पटी शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से डीसी ऑफिस तक जोरदार धरना प्रदर्शन (Protest) किया। इस दौरान डीसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन (Memorandum) सौंपा। जिसमें बस किराये के फैसले को वापस लेने की मांग की गई।
यह भी पढ़ें: बस किराया बढ़ोतरी पर हल्ला, Congress ने किया चक्का जाम- CITU की नारेबाजी

इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद थे। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (Himachal Pradesh Youth Congress) अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में एक साथ 25 प्रतिशत वृद्धि का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रदेश सरकार ने बस किराया बढ़ाकर प्रदेश की गरीब जनता पर बोझ ड़ाला हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां कोरोना महामारी के इस दौर में प्रदेश के हजारों लोगों का रोजगार छिन चुका है तो दुसरी तरफ प्रदेश सरकार का 25 प्रतिशत किराया बढ़ाना कहीं भी तर्कसंगत नही दिखाई देता है।
प्रेम कौशल बोले सरकार जनता पर चला रही मंहगाई का चाबुक

हमीरपुर। युवा कांग्रेस ने डीसी कार्यालय हमीरपुर (DC Hamirpur) के बाहर सरकार द्वारा बढ़ाए गए बस किराये के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल (President) को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस किराया वृद्धि वापिस लेने की मांग की। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि सरकार लगातार मंहगाई का चाबुक चला कर जनता के प्रति क्रूरता का परिचय दे रही है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों पर FIR
प्रेम कौशल ने कहा कि जनता और कांग्रेस पार्टी सरकार से यह जानना चाहते हैं कि यदि लॉक डाउन (Lockdown) के चलते सरकार की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है तो जनता की कौन सी लॉटरी निकली है जिसके चलते उसके ऊपर भारी भरकम मंहगाई का बोझ डाला जा रहा है। इसी तरह से लोकसभा अध्यक्ष मनिंदर कटोच ने कहा कि युवा कांग्रेस इस बस किराया वृद्धि के फैसले का कड़ा विरोध करती है और अगर निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो आम जनता के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
कुल्लू में कांग्रेस सेवादल ने काली पट्टी बांध किया धरना प्रदर्शन

कुल्लू। कांग्रेस सेवादल कुल्लू (Congress Sevadal Kullu) के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में बस किराये की बढ़ोतरी के फैसले का कांग्रेस सेवादल विरोध करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन किया है और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किराये बढ़ौतरी को के फैसले को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले बिजली, पानी के बिल और उसके बाद खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए और अब बस किराये में 25 प्रतिशत बढ़ौतरी कर आम जनता की रोजी रोटी छिनने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बसों में आम गरीब व्यक्ति सफर करते हैं ऐसे में प्रदेश सरकार ने जनता पर भारी बोझ डाला है। उन्होंने कहाकि किराये बढ़ाने की बजाया सरकार प्राईवेट बस ऑप्ररेटरों के टैक्स माफ करते जिससे जनता पर इससे आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है।
युवा कांग्रेस ने बसों में चढ़ जताया किराया बढ़ाने का विरोध, जयराम सरकार को दी चेतावनी

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


