-
Advertisement
Jairam Govt ने बदल डाले 8 HAS, सौमिल गौतम होंगे SDM इंदौरा
शिमला। हिमाचल सरकार ने आज 8 एचएएस अधिकारियों (HAS officer) को इधर- उधर किया है। इन में अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स में अतिरिक्त निदेशक के पद पर अंडर ट्रांस्फर चल रहे एचएएस डॉ. विक्रम महाजन को सैनिक वेल्फेयर बोर्ड में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी( OSD) लगाया गया है, इस पद पर तैनात एचएएस अनुपम कुमार को एसडीएम झंडूता, बिलासपुर में तैनाती दी है।
ये भी पढ़ेः सरकार का बड़ा फैसलाः हिमाचल में 31 मार्च तक तबादलों पर रोक
एसडीएम झंडूता एचएएस विकास कुमार अब आरटीओ बिलासपुर( RTO Bilaspur) होंगे। कांगड़ा में एसिस्टेंट सैटलमेंट आफिसर एसएएस अरुण कुमार एसडीएम (ना) धीरा होंगे , एसडीएम इंडौरा गौरव महाजन को हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग शिमला में उप सचिव लगाया गया है। अंडर ट्रांस्फर चल रहे तीसा के एसडीएम सौमिल गौतम अब इंदौरा के एसडीएम होंगे। जिला कांगड़ा में एसडीएम धीरा विकास जमवाल अब एसिस्टेंट सैटलमेंट आफिसर कांगड़ा एट धर्मशाला होंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग शिमला के उपसचिव रमेश चंद कटोच अब आरटीओ ऊना होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

