-
Advertisement
गैलेंटरी अवॉर्ड का ऐलान: HP Police के इन चार जांबाजों को मिलेंगे मेडल, जानें नाम
Last Updated on August 14, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली/शिमला। वीरता और सर्विस पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Ministry of Home Affairs) ने आज देश भर में उत्कृष्ठ पुलिस सेवा के लिए चुने गए अफसरों के नाम की सूची जारी की है। इस बार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पुलिस के खाते में कुल 4 मेडल आए हैं। इसमें से एक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPM) है और बाकी के तीन मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (PM) हैं। कुल्लू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आईजीपी पुनीता भारद्वाज को पीपीएमडीएस पदक जबकि डीआईजी संतोष पटियाल, डीआईजी सुनील कुमार और एसआई उमा दत्त को पीएमएमएस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
सीएम जयराम ने दी मेडल पाने वाले अधिकारियों को बधाई
सीएम जयराम ठाकुर ने भी मेडल पाने वाले हिमाचल के पुलिस अधिकारियों को अग्रिम बधाई देते हुए ट्वीट किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि हर्ष की बात है कि हिमाचल के पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पुनिता भारद्वाज को राष्ट्रपति पुलिस पदक, संतोष पटियाल (डीआईजी), सुनील कुमार (डीआईजी) व उमादत्त (एसआई) को विशिष्ट सेवा पुलिस पदक के लिए चुना है। सीएम ने आगे लिखा कि चयनित अधिकारियों को अग्रिम बधाई। हमें आपकी सेवाओं पर गर्व है।
जानें, अन्य राज्यों के खाते में आए कुल कितने मेडल
गैलेंटरी पुरस्कारों (Gallantry Awards) की लिस्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने टॉप करते हुए कुल 81 मेडल अपने खाते में बटोरे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सीआरपीएफ (55 मेडल) और तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश पुलिस (23 मेडल) ने कब्जा जमाया है। गृह मंत्रालय ने जो सूची निकाली है उसके अनुसार झारखंड पुलिस को 24 मेडल मिले हैं और असम पुलिस को 21 मेडल मिले हैं। गुजरात पुलिस को 19 मेडल मिले वहीं कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी अवॉर्ड हासिल हुए हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस को 16 मेडल मिले और छत्तीसगढ़ पुलिस को 14 मेडल मिले हैं। हरियाणा पुलिस को 12 मेडल हाथ लगे हैं और अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4 मेडल मिले हैं। वहीं गोवा पुलिस को एक मेडल हाथ लगा है।
यह भी पढ़ें: ये हैं देश के 50 सबसे उम्दा विधायक: हिमाचल के 3 MLA का नाम भी लिस्ट में, जानें- कौन हैं ये
इसके अलावा केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।