-
Advertisement
दुनिया की पहली SLED 4K Smart TV पेश करेगी Realme: जानें और क्या होगा खास
नई दिल्ली। पॉपुलर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मेकर कंपनी Realme ने भारत में अपनी नई SLED 4K स्मार्ट टीवी लाने का ऐलान कर दिया है। इस बात का खुलासा कंपनी की तरफ से एक ब्लॉग में किया गया है । इस ब्लॉग में कंपनी ने बताया है कि यह दुनिया का पहला SLED 4K Smart TV है। यह 55 इंच का स्मार्टटीवी होगा, जिसका 4K डिस्प्ले रेजॉलूशन होगा। टीवी में हाई कलर एक्यूरेसी के साथ बेहतर आई केयर मिलेगी।
यहां जानें क्या होगी इस टीवी की खासियत
कंपनी ने SLED टेक्नॉलजी डिवेलप करने के लिए SPD टेक्नॉलजी के चीफ साइंटिस्ट जॉन रूयमन्स के साथ मिलकर इस खास टीवी का निर्माण किया है। कंपनी की तरफ से लिखे गए ब्लॉग में इस टीवी की खासियत का जिक्र करते हुए बताया गया है कि इसमें नए तरह का पैनल मिलेगा, जिसमें NTSC कलर स्पेक्ट्रम की 108 प्रतिशत कवरेज मिलेगी। कंपनी की मानें तो SLED टीवी में LED और कुछ QLED टीवी के मुकाबले बेहतर NTSC कवरेज है। उससे विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें: Instagram Reels यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बना सकेंगे 30 सेकंड्स तक का वीडियो
इस टीवी में RGB बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा जो वाइट में बदल जाती है। ऐसे करने से ब्लू लाइट का हानिकारक प्रभाव तो कम होगा ही साथ ही यूजर को हाई कलर एक्यूरेसी भी मिलेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो रेड, ग्रीन और ब्लू के डेंसिटी समान रहेगी, हालांकि रियलमी ने अपने इस आगामी टीवी के स्पीकर, प्रोसेसर और स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही लॉन्चिंग तारीख को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि भारतीय बाजार में Realme के स्मार्ट टीवी पहले से मौजूद हैं, जिनमें 43 इंच और 32 इंच के टीवी शामिल हैं।
