-
Advertisement
#Himachal में कोरोना ने ली तीन की जान, Kullu और Mandi के थे रहने वाले
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) ने आज तीन लोगों की जान ले ली है। बुधवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में एक मंडी जिला तो 2 लोग कुल्लू जिला से ताल्लुक रखते थे। सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical college nerchowk) में कोरोना संक्रमण से 3 लोगों की मौत हुई है। तीनों संक्रमित गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे जिनकी आज सुबह मौत हुई है और इनके अंतिम संस्कार के प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona का कुल आंकड़ा 20676 पहुंचा, आज 90 मामले- 157 हुए ठीक
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुल्लू के 76 वर्षीय बुजुर्ग, मनाली निवासी एक 72 वर्षीय शख्स की भी मौत हो गई। इसके अलावा मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के 64 वर्षीय व्यक्ति की भी सुबह नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जान चली गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 20,817 के पार हो गया है। अभी तक 2521 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से 17, 974 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 296 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है और मंडी जिला (Mandi District) में मौत का आंकड़ा 36 हो गया है। कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 86 फीसदी तक पहुंच गई है। जाहिर है प्रदेश में संक्रमण के मामले जहां तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं सैंपल जांच में भी तेजी आई है। मंगलवार को रिकार्ड 4,669 सैंपल चेक हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


