-
Advertisement
#HPBose: शिक्षा बोर्ड ने यह रिजल्ट किया आउट, 49.75 फीसदी रहा
धर्मशाला। हिमाचल शिक्षा बोर्ड (Himachal Board of Education) ने सितंबर में संचालित की गई 10वीं की कंपार्टमेंट/श्रेणी सुधार तथा अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कुल 6136 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 3042 पास हुए हैं। 2859 की दोबारा कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 49.75 फीसदी रहा है।
यह भी पढ़ें: धर्मशालाः MBA व #LLB प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र 7 तक जमा करवाएं फार्म
छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड के मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान 10वीं परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी दूरभाष नंबर 01892-242148 (चंबा, बिलासपुर व हमीरपुर), 242149 (कांगड़ा A-R), 242151 (मंडी कांगड़ा), 242119 (लाहुल स्पीति, सिरमौर, शिमला, किन्नौर) और 242128 (सोलन, कुल्लू व ऊना) पर सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org तथा समस्त स्कूल Login ID पर भी उपलब्ध है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



