-
Advertisement
#Kullu वकील और पुलिस विवाद: 45 सेकंड का #VideoViral, क्या है इसमें- जानिए
कुल्लू। जिला में बार एसोसिएशन (Bar Association) व पुलिस के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस (Police) की कार्रवाई के विरोध में कुल्लू जिला के वकील पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला हुए हैं। वहीं, अब पुलिस की ओर से भी एक वीडियो वायरल किया गया है। 45 सेकंड के इस वीडियो में वरिष्ठ अधिवक्ता व महिला एसएचओ (SHO) के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड है। सारा मामला यातायात चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकने को लेकर हुआ। वीडियो में वरिष्ठ अधिवक्ता कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उन्होंने शराब पीने की बात मानी है, फिर महिला एसएचओ रूका और मेडिकल करवाने की बात क्यों कर रही हैं। महिला पुलिस कर्मी उन्हें जांच में सहयोग करने की बात कह रहीं हैं। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता यह भी बोल रहे हैं कि वह सहयोग कर रहे हैं, बल्कि आप नहीं कर रही हैं, आप में ईगोइज्म है। इस वार्तालाप में वरिष्ठ अधिवक्ता अपनी 30 साल की प्रेक्टिस की बात भी कर रहे हैं। अंत में वरिष्ठ अधिवक्ता ऐसे कई आए और गई गए बोलते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो (#Video) प्रकरण से शुरू से नहीं है। इससे पहले क्या हुआ इस बात की जानकारी नहीं है। उक्त वार्तालाप 45 सेकंड के वीडियो में रिकॉर्ड है। यह मामला 15 नवंबर की शाम का है।
यह भी पढ़ें: #SP Kullu के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर होगी याचिका, अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी
बता दें कि बार एसोसिएशन कुल्लू ने इस घटना का सुबूत सार्वजनिक करने की मांग की थी, जिसके बाद कुल्लू पुलिस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। दूसरी तरफ इस मामले को आगे बढ़ाते हुए बार एसोसिएशन हिमाचल में जगह-जगह पर धरना-प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। पिछले दो दिन से बार एसोसिएशन पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। साथ ही एसपी कुल्लू के तबादले को लेकर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur), राज्यपाल व चीफ जस्टिस को रेगुलेशन भेजा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने महिला एसएचओ के बयान के आधार पर वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


