-
Advertisement
CHC रोहांडा डेपुटेशन पर गए Dentist का तीन साल से कर रहा इंतजार, ग्रामीण परेशान
सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला में एक दंत चिकित्सक डेपुटेशन का सहारा लेकर पिछले तीन साल से ऐसी जगह डयूटी (Duty) दे रहा है जहां पहले से तीन चिकित्सक मौजूद हैं। मामला सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के गृह जिला मंडी में देखने को मिला है। यहां सुंदरनगर उपमंडल की रोहांडा पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा में तैनात दंत चिकित्सक पिछले ढाई-तीन वर्षो से अपनी ड्यूटी को रोहांडा में ना देकर डेपुटेशन के सहारे नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में तैनात है। जबकि यहां रोहांडा में दंत चिकित्सक (Dentist) के लिए अलग कमरे के साथ दंत मरीज़ों की कुर्सी भी स्थापित कर दी गई है, लेकिन दंत चिकित्सक को यहां ड्यूटी देना रास नहीं आ रही है। हैरानी की बात तो यह है कि सुंदरनगर अस्पताल (Sundernagar Hospital) में सिर्फ 2 दंत चिकित्सक अपनी सेवाएं दे सकते हैं, जबकि वहां पर 4 डॉक्टर (Doctor) अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिससे साफ झलकता है कि ये डॉक्टर अपनी ड्यूटी को लेकर कितने गंभीर हैं।
यह भी पढ़ें: #Corona से निपटने के लिए जरूरत पड़ने पर Private Hospital टेक ओवर करेगी Jairam Govt
रोहांडा में दंत चिकित्सक ना होने के चलते ग्रामीणों को 60 किलोमीटर का सफर तय कर इलाज करवाने के लिए सुंदरनगर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है जिससे लोगो की जेब पर भी बोझ बढ़ रहा है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत रोहांडा के प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि पिछले लंबे समय से रोहांडा में दंत चिकित्सक नहीं है। रोहांडा (CHC Rohanda) में दंत चिकित्सक तैनात किया गया था, लेकिन वह डॉक्टर डेपुटेशन (Deputation) पर सुंदरनगर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार उच्च अधिकारी से बात की गईए लेकिन हर बार डेपुटेशन के आदेश उच्च अधिकारियों द्वारा जारी किए गए होने की बात कही गई। वहीए ग्रमीणों द्वारा कई बार मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर भी कीए लेकिन आज तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द हल किया जाए।
क्या कहते हैं बीएमओ रोहांड़ा
बीएमओ (BMO) रोहांडा डॉ अविनाश ने बताया की रोहांडा में डॉक्टर पिछले दो साल से डेपुटेशन का सहारा लेकर सुंदरनगर में अपनी ड्यूटी दे रहे है, जबकि सुंदरनगर में सिर्फ दो डॉक्टरों की पोस्टिंग है, और वहां पर 4 डॉक्टर अपनी सेवायें दे रहे हैं।
