-
Advertisement
इस देश के लड़कों को पसंद नहीं Slim-Trim_figure, मोटी लड़कियों की है डिमांड, जानिए वजह
Last Updated on December 2, 2020 by
आजकल की लड़कियों में स्लिम-ट्रिम फिगर ( Slim-Trim_figure) पाने की चाहत रहती है। अच्छा शरीर बनाने के लिए लड़कियां घंटों जिम में पसीना बहाती है। इतना ही नहीं, अब तो बिल्कूल जीरो फिगर (zero figure) का भी चलन है, जिसमें शरीर का बिल्कूल कमजोरपन नजर आता है। कहने का मतलब है कि आजकल लड़कियां खुद को पतला करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करती हैं, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां मोटी लड़कियों को ज्यादा पसंद किया जाता है।जी हां, यहां की लड़कियां मोटा होने के लिए मेहनत करती हैं। इतना ही नहीं इस देश में मोटी लड़कियों को भाग्यशाली (Lucky) भी माना जाता है। इस देश में लड़के भी शादी (Marriage)के लिए दुबली-पतली नहीं, बल्कि मोटी लड़कियों को ढूंढते हैं। और इस देश का नाम है मॉरीशस (Mauritius) है. मॉरीशस के लोग मोटी लड़कियों से शादी करना बेहद पसंद करते हैं। दरअसल यहां मोटी लड़कियों को भाग्यशाली भी माना जाता है। खास बात है कि यहां की लड़कियां वजन कम नहीं करना चाहती बल्कि बढ़ाना चाहती हैं।
वैसे मॉरीशस में लड़कियां अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देती हैं। मॉरिशस में शादी के समय लड़की का वजन ज्यादा होता है तो ससुराल वाले बेहद खुश होते हैं। क्योंकि दुल्हन का वजन ज्यादा होना अच्छा माना जाता है।
इतना ही नहीं, मॉरीशस में पतली लड़कियों को शादी से पहले खूब खाने-पीने की नसीहत दी जाती है। जिससे उनका वजन बढ़ सके और शादी के लिए अच्छा रिश्ता मिल सके।
मान्यता यह भी है कि मोटी लड़की समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है। यहां के लोग अपनी बेटियों को डाइटिंग या वजन कम करने से मना करते हैं, ताकि उन्हें अच्छा रिश्ता आ सके।
हम कुछ वर्षों से देखते आ रहे है कि भारत या विश्व के अन्य देशों में पतली लड़कियों की डिमांड ज्यादा हुई है। यहां मोटा होना बुरा मना जाता है। कई बार यहां की लड़कियों की शादी इसलिए नहीं हो पाती क्योंकि उनका वजन ज्यादा होता है।
जबकि मॉरीशस में जिस लड़की का वजन कम होता है, यहां उसकी शादी में भी परेशानी होने लगती है। इसलिए उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वह खूब खाए और पिएं। लोग अपने बेटों को भी कहते हैं कि शादी के बाद वह अपने परिवार की खुशियों और सौभाग्य लाने के लिए अपनी पत्नी को खूब खिलाएं। घर की बहू-बेटी का वजन जितना ज्यादा होगा, परिवार में उतना ही सौभाग्य होगा।