-
Advertisement
घर से सामान खरीदने निकला था युवक, स्टोर में लगवा दिया कोरोना का टीका
भारत में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) के टीके लगना अभी शुरु नहीं हुए हैं और अभी सरकार ड्राई रन (Dry Run) से तैयारियों को पुख्ता करने में लगी है। हालांकि अमेरिका (America) में व्यापक स्तर पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण (Vaccination) शुरू हो चुका है। अमेरिका में तो एक मामला ऐसा भी सामने आया जहां स्टोर पर खरीददारी के लिए गए युवक और उसके दोस्त को ही कोरोना का टीका लगा दिया गया। इसका एक वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है जो कि सात लाख बार देखा जा चुका है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें –
ये मामला है अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी का। यहां एक डेविड मैकमिलन नाम का युवक अपने दोस्त के साथ एक बड़े स्टोर पर खरीददारी के लिए गया था। सुपरमार्केट में खरीददारी के दौरान उन्हें और उनके दोस्त को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कहा गया तो दोनों ने भी खुशी-खुशी हामी भर दी। दरअसल कुछ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शेड्यूल दिया गया था, लेकिन वो लोग शेड्यूल वाले दिन कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे ही नहीं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shirodkar ने लगवाया Corona का टीका, सोशल मीडिया पर जताई खुशी
इसके बाद जब मैकमिलन और उनके दोस्त को सुपरमार्केट के फार्मेसी डिपार्टमेंट के एक कार्यकर्ता ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ऑफर किया तो दोनों ही कोरोना का टीका लगाने के लिए तैयार हो गए। बता दें कि अमेरिका में फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन (Moderna vaccine) को टीकाकरण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। मॉडर्ना वैक्सीन को कोरोना के खिलाफ 94 फीसदी तक कामयाब बताया जा रहा है।

