-
Advertisement
Himachal: बीडीसी की महिला प्रत्याशी के बेटे का मिला शव, दो दिन से था लापता
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला के भारीं गांव में एक युवक का शव (Dead Body) मिला है। मृतक युवक दो दिन से लापता बताया जा रहा है। युवक की पहचान मुकेश कुमार गांव कालाअंब के रूप में हुई है। युवक की मां कालाआंब व स्वाहलवा वार्ड से बीडीसी (BDC) उम्मीदवार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में पेड़ से लटका मिला शव, सिर से 20 मीटर दूर पड़ा था धड़, नहीं हुई पहचान
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि भारीं गांव में एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक दुग्गा में वाशिंग प्वाइंट (Washing Point) में काम करता था और पिछले दो दिन से गायब (Missing) था। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन की जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

