-
Advertisement
Himachal: मंत्री के घर में Congress की सरकार, नप उपाध्यक्ष पर भी नहीं कर पाए कब्जा
Last Updated on January 20, 2021 by Sintu Kumar
बिलासपुर। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के गृह क्षेत्र की घुमारवीं नगर परिषद (Nagar Parishad Ghumarwin) में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिल गए हैं। कांग्रेस समर्थक रीता सहगल की अध्यक्ष और श्याम शर्मा की उपाध्यक्ष पद पर तैनाती हुई है। हालांकि, बीजेपी (BJP) ने उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने की कोशिश की, लेकिन बीजेपी की कोशिश नाकाम रही। बता दें कि नगर परिषद पर रीता सहगल की ताजपोशी के बाद बीजेपी की तरफ से अश्वनी रतवान ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। ऐसे में श्याम शर्मा और अश्वनी रतवान उपाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें: #BJP प्रदेशाध्यक्ष की बहन श्यामा के सिर सजा नप Nahan चेयरमैन का ताज
ऐसी स्थिति में वोटिंग (Voting) का सहारा लेना पड़ा। वोटिंग में श्याम शर्मा को चार और अश्वनी रतवान को तीन मत मिले। श्याम शर्मा को उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनित किया गया। इस तरह कांग्रेस (Congress) ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। बता दें कि कांग्रेस ने फिर दो साल बाद नगर परिषद में वापसी की है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश धर्मांणी सहित सभी पार्षदों ने दुकानदारों का धन्यवाद किया। गांधी चौक पर पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।