-
Advertisement
जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर की बेटी ने जीता जिला परिषद का Election
मंडी। हिमाचल सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र ठाकुर (Minister Mahendra Thakur) की बेटी वंदना गुलेरिया ने जिला परिषद (Zilla Parishad) का चुनाव जीत लिया है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्रयोह वार्ड से उन्होंने यह जीत दर्ज की है। वंदना ने माकपा नेता भूपेंद्र सिंह को 724 वोटों से शिकस्त देकर चुनाव में जीत दर्ज की है। बता दें कि गत पंचायत चुनाव (Panchayat Election) में इसी वार्ड से भूपेंद्र सिंह ने वंदना को शिकस्त देकर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वंदना ने जीत दर्ज करके पुराना हिसाब बराबर कर लिया।
यह भी पढ़ें: Mandi: 21 साल 10 महीने की खीरामणी बनी प्रधान, जबना का रिकॉर्ड बरकरार
ग्रयोह वार्ड में वंदना और भूपेंद्र सिंह में सीधा मुकाबला हुआ। भूपेंद्र सिंह को 7733 वोट पड़े, जबकि वंदना को 8457 वोट मिले। वंदना ने 724 वोटों के अंतर से यह जीत दर्ज की। वंदना गुलेरिया ने अपनी जीत के लिए ग्रयोह वार्ड के सभी मतदाताओं का आभार जताया है। वहीं उनके पिता जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और भाई रजत ठाकुर ने वंदना गुलेरिया को जीत की बधाई दी है और मतदाताओं (Voters) का आभार जताया है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

