-
Advertisement
BIG B ने कहा इतना खूबसूरत चेहरा इकोनॉमी से मत जोड़ो, लोगों ने कहा-चीप
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक टिप्पणी पर सोशल मीडिया (Social Media) दो फाड़ हो गया है। बिग द्वारा केबीसी (KBC) में आईएमएफ (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री पर कहे गए बोल को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई है। हालांकि बिग बी (BIG B) के शब्दों से आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) को कोई आपत्ति नहीं हैं, लेकिन यूजर की राय जरूर अमिताभ बच्चन की बात पर बंट गई है।
यह भी पढ़ें: विवाद में एक और वेब सीरीज, Mirzapur के मेकर्स और Amazon Prime को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
दरअसल एपिसोड एयर किया गया था जहां पर अमिताभ बच्चन ने IMF की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ से जुड़ा सवाल पूछा था। ये सवाल जब केबीसी में पूछा गया था तो उस दौरान गीता गोपीनाथ की तस्वीर भी स्क्रीन पर दिखाई गई थी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि इतना खूबसूरत चेहरा इकोनॉमी के साथ नहीं जोड़ सकते। इसी बात पर यूजर भड़क गए। हालांकि कुछ यूजर को इस बात में कोई खामी नजर नहीं आई, लेकिन कुछ ने तो बिग बी को ही निशाने पर ले लिया।
https://twitter.com/IntelliJester/status/1352537045814497280
हालांकि गीता गोपीनाथ को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं थी और उन्होंने एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने केबीसी के उस हिस्से का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनकी तस्वीर दिखाई गई और फिर बिग बी ने अपनी बात कही। गोपीनाथ ने ट्विट में लिखा कि मुझे नहीं लगता कि ये लम्हा मैं कभी भूल पाउंगी. मैं बिग बी की बहुत बड़ी फैन हूं. ये बहुत स्पेशल है।
https://twitter.com/GitaGopinath/status/1352484661709197313
एक यूजन ने ट्विट करते हुए लिखा कि मुझे अमिताभ बच्चन का ये कमेंट अच्छा नहीं लगा. खूबसूरती को किसी की बुद्धि से जोड़ना ठीक नहीं. खूबसूरत महिलाएं अर्थशास्त्री नहीं हो सकती, ऐसा कहना बचकाना है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सिर्फ मुझे ही ये बयान अजीब लग रहा है. शायद मेगा स्टार की तरफ से कहा गया है, इसलिए हॉर्मलेस फ्लर्टिंग हैं।
