-
Advertisement
#Himachal में अब तक #Corona के 17 मामले और 35 ठीक- एक्टिव केस 321
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 17 मामले सामने आए हैं। वहीं, 35 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। अब तक किसी भी कोरोना पॉजिटिव की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 57,373 पहुंच गया है। अभी 321 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 56,074 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 962 की जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: Corona Update : सरकार को पंचायत चुनाव और नए साल के जश्न के असर का इंतजार
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए रिकवर
शिमला में 9, मंडी और कांगड़ा (Kangra) में चार-चार मामले आए हैं। सिरमौर में 16, कांगड़ा में 7, सोलन में पांच, मंडी में 3, चंबा (Chamba) और शिमला (Shimla) में दो-दो रिकवर हुए हैं। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2,273 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1,157 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1,111 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 5 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 15 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

