-
Advertisement

स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव Mandi के लिए ऑडिशन 25 फरवरी से
मंडी। स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2021 (International Shivratri Festival Mandi 2021) में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक जिला मुख्यालय पर कलाकारों के ऑडिशन (Audition) लिए जाएंगे। ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हॉल में प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मंडी जिला के कलाकारों के ऑडिशन पहली से 5 मार्च तक लिए जाएंगे। जबकि 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे।
उन्होंने बताया कि मंडी (Mandi) जिला के ऑडिशन उपमंडलवार लिए जाएंगे। 1 मार्च को मंडी सदर, 2 को सुंदरनगर (Sunder Nagar) और बल्ह, 3 को सरकाघाट, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर व पधर और 4 मार्च को करसोग, गोहर और सराज उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। 5 मार्च ‘रिजर्व डे’ होगा।इसके अलावा 25 फरवरी को शिमला (Shimla), सिरमौर और सोलन, 26 फरवरी को कांगड़ा, चंबा (Chamba) व ऊना, 27 फरवरी को कुल्लू, किन्नौर और लाहुल स्पीति और 28 फरवरी को बिलासपुर (Bilaspur) और हमीरपुर जिला के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। इन ऑडिशन में जज के तौर पर गीत-संगीत व कला संस्कृति क्षेत्र की प्रतिष्ठित विभूतियों को रखा गया है। पिछले साल हुए ऑडिशन में मंडी व अन्य जिलों की ऑडिशन में भी पहले तीन-तीन स्थानों पर रहे कलाकरों को इस बार ऑडिशन से छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त नामी कलाकारों के अलावा बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व पुरस्कार विजेताओं को भी ऑडिशन से छूट रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकार अतिरिक्त डीसी कार्यालय मंडी (DC Office Mandi) में आवेदन कर सकते हैं। उनके ईमेल पते [email protected] पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: स्वर्णिम हिमाचल की थीम पर होगा इस बार का अंतरराष्ट्रीय Shivratri मेला, 11 को होगा आगाज
स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर मंडी शहर इस बार देशी-विदेशी कला-संस्कृति के रंगों से सराबोर होगा। महोत्सव में लोगों को देश-दुनिया की कला-संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे। 12 से 18 मार्च तक होने वाले इस महोत्सव में 6 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इनमें हिमाचली कलाकारों के धमाल के साथ साथ कार्यक्रमों में बॉलीवुड, सूफी व पंजाबी तड़का भी लगेगा। साथ ही कई विदेशी कलाकार व ग्रुप भी महोत्सव में अपना जौहर दिखाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी शुक्रवार को शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक उपसमिति की बैठक के उपरांत दी। बैठक में उपसमिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया