-
Advertisement
देहराः BJP के सपन अब कांग्रेस का पूरा करेंगे ख्वाब, कमल को अलविदा कह थामा हाथ
देहरा। हिमाचल (Himachal) के देहरा में जिला कांगड़ा कांग्रेस (District Kangra Congress) के प्रदेश की बीजेपी सरकार (BJP Govt) के विरुद्ध किए गए प्रदर्शन उपरांत आयोजित रैली में जिला बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता व संघ परिवार से जुड़े वरिष्ठ बीजेपी नेता सपन सूद ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सपन सूद का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से मिशन रिपीट की तैयारियों में जुटी बीजेपी (BJP) को झटका माना जा रहा है। सपन सूद को प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व राज्यसभा सासंद विप्लव ठाकुर ने टोपी पहनाकर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार सपन सूद को प्रदेश बीजेपी के एक मंत्री के काफी करीब माना जाता है। इस अवसर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली (GS Bali), पूर्व विधायक संजय रत्न, विधायक आशीष बुटेल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, पूर्व सांसद चंद्रकुमार, पूर्व विधायक योगराज, कांग्रेस नेता सुरिंदर मनकोटिया भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: #Congress नेता बोले- अच्छा होता धर्मशाला में बढ़ती महंगाई पर भी मंथन कर लेती BJP
सपन सूद के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेसियों ने प्रसन्नता प्रकट की है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रम शर्मा डिक्की, प्रदेश सचिव रुमा कौंडल, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव सुनील कश्यप, पंचायती राज अध्यक्ष विजय कुमार थोवा, जिला परिषद सदस्य पुष्पा देवी, जसवां-परागपुर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष जगवीर सिंह गग्गी, कांग्रेस नेता कर्नल मनीष धीमान, जयप्रकाश वालिया, मुकेश वालिया, केवल वालिया नवीन वैद व पंकज ठाकुर ने सपन सूद का पार्टी में शामिल होने खुशी प्रकट की है। सपन सूद ने कांग्रेस (Congress) में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर आस्था प्रकट करते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक संजय रत्न व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन का विशेष आभार प्रकट किया। सपन सूद ने कहा की पार्टी में साधारण कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा की अगर पार्टी उन्हें कोई दायित्व देगी तो पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयत्न कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार किया जाएगा। सपन सूद ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी का राजनीतिक जहाज डूबने की करार पर है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

