-
Advertisement
इस देश में डेढ़ रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा Petrol, जानिए और कहां मिलता है सस्ता तेल
Last Updated on February 25, 2021 by
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। हर दिन बढ़ रही तेल की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। विपक्ष भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आए दिन प्रदर्शन कर रहा है। सरकार के खिलाफ आम आदमी का रोष भी बढ़ता जा रहा है। देश के बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 90 रुपए के ऊपर पहुंच गई है। देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) का इस्तेमाल जितना ज्यादा होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से आम आदमी भी परेशान है। देश में पेट्रोल का दाम 90.93 रुपए और मुंबई में 97.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में यह 91.12 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 92.90 के भाव पर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल – डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के कांग्रेसी, बंगाणा में निकाली रैली
भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Price) कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पेट्रोल डेढ़ रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है।
इसकी कीमत जानकर आप भी हैरान जरूर हो जाएंगे …
वेनेजुएला
वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र 1.50 रुपए है। जी हां, ये बात एक दम सच है कि वेनेजुएला में दो रुपए से भी कम में पेट्रोल मिलता है।
ईरान
ईरान में पांच रुपए से कम में मिलता है एक लीटर पेट्रोल
ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में पेट्रोल की कीमत 4.50 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है। ईरान की राजधानी तेहरान है।
अंगोला
बाजार में अगर आप एक लीटर पानी की बोतल खरीदते हैं तो यह भी 20 रुपए की मिलती है, लेकिन अंगोला में पेट्रोल इससे भी सस्ता है। अंगोला दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका में देश है। दरअसल, अंगोला में पेट्रोलियम तेल और सोना जैसे खनिजों का भंडार है इसलिए यहां तेल सस्ता है। यहां लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए 17.82 रुपए चुकाते हैं।
अल्जीरिया
दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रोल के मामले में चौथे स्थान पर अल्जीरिया का नाम आता है। अफ्रीकी देश अल्जीरिया यूरोपीय देशों की जल सीमा से सटा हुआ है। अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमत अभी 25.15 रुपए प्रति लीटर है।
इस देशों में पेट्रोल के दाम सुनकर आप लोगों को झटका तो जरूर लगा होगा क्योंकि हमारे देश में तो ये आंकड़ा 100 के करीब पहुंचने वाला है और यहां इतने सस्ते दामों में पेट्रोल मिल रहा है ये सुनकर किसी को भी सदमा लग सकता है। लेकिन ये बात जितनी हैरान करने वाली है उतनी ही सच भी है।